Thursday, December 3, 2009

ट्रिपल सेंचुरी से चूके वीरेंद्र सहवाग!


भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन जिस रिकॉर्ड की पूरा हिन्दुस्तान इंतज़ार कर रहा था वो महज सात रन से नही बन पाया। आज जब तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो सहवाग 284 रन पर थे। और उन्हें सिर्फ़ 16 रन की और दरकार थी इतिहास बनने के लिए। वो इतिहास जो ना लारा बना पाए ना ही डोनाल्ड ब्रेडमेन जैसे दिगज ही ये रिकॉर्ड बना पाए थे। आज आते ही सहवाग ने जिस विश्वास के साथ बैटिंग शुरू की थी लग रहा था कि कुछ ही देर में वह ट्रिपल सेंचुरी बना लेंगे और इतिहास रच देंगे। मगर अफ़सोस के सहवाग जब 293 पर पहुंचे, तभी मुरली की एक बॉल पर वह गलत शॉट खेल गए और मुरली ने कैच लेने में कोई गलती नहीं की। और इस तरह से सहवाग अपनी तीसरी ट्रिपल सेंचुरी और एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।

कुछ और बल्लेबाज़ है जो 290 तक तो आए थे मगर तिहरा शतक बनाने से चुक गए।
MD Crowe (NZ) 299
V Sehwag (India) 293
IVA Richards (WI) 291
RR Sarwan (WI) 291

वैसे जहाँ तक मुझे याद है दो और नाम होने थे मगर रिकॉर्ड ना होने के वजह से वो नाम मै शामिल नही कर पा रहा हूँ ...

Read more...

Wednesday, December 2, 2009

लाइव स्कोर कार्ड दूसरा दिन तीसरा टेस्ट श्रीलंका वेर्सेस भारत


भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में मेहमान टीम श्रीलंका ने श्रृंखला में पहली बार टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान की शानदार सेंचुरी और थरंगा परानविताना के फिफ्टी के मदद से दिन के ख़तम होने तक आठ बल्लेबाजों के विकेट खोकर 366 रन बना लिए हैं।

अब भारत मेहमान टीम के बचे हुए दो विकेट ले कर उनकी पारी जल्द से जल्द ख़तम कर ठोस शुरुआत करना चाहेगा। वैसे भी ये ये टेस्ट का मैच सचिन के साथ वीरू और वैरी वैरी स्पेशल लक्ष्मण के लिए बेहद खास है , क्योंकि सचिन तेंदुलकर को टेस्ट क्रिकेट में 13000 रन का रेकॉर्ड पूरा करने के लिए महज 83 रनों की जरूरत है। अब तक सचिन ने 161 टेस्टों 12917 रन बनाये है अगर मास्टर बलास्टर ने इस मैच में अपनी फिफ्टीज लगाई तो वो फिफ्टी की सेंचुरी जमा सकते है और साथ ही वो अगर एक भी विकेट लेते है तो इंटरनेशनल क्रिकेट मे अपना 200 वां विकेट भी ले सकते हैं।

वैरी वैरी स्पेशल लक्ष्मण ने अभी तक 107 टेस्टों में 6855 रन बनाये हैं और वह 7000 रन पूरे करने से 145 रन दूर है। हो सकता है कुछ लोगो को ये रन ज्यदा लगे मगर जिसने भी कोलकता टेस्ट देखा होगा उनके लिए ये रन बड़े नही है। वीरेंदर सहवाग ने टेस्ट मैच मे अब तक 71 टेस्ट मैच मे 5955 रन बनाये है और उन्हें भी 6000 रन के लिए महज 45 रन की जरुरत है।



Read more...

Tuesday, December 1, 2009

लाइव स्कोर कार्ड पहला दिन तीसरा टेस्ट श्रीलंका वेर्सेस भारत


कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में जब सीरिज मे आगे चल रही टीम इंडिया कल श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में मैदान पर उतरेगी, तो उसका लक्ष्य सीरीज में 2-0 की जीत के साथ श्रीलंका का भारत मे पहले टेस्ट जीत का सपना तोड़ने का होगा। साथ ही साथ अगर भारत ये तीसरा टेस्ट जितने मे कामयाब होता है तो वो आईसीसी टेस्ट रैकिंग में पहले नम्बर पे आ जाएगी।

कल
के मैच मे अगर भारत के लिए कुछ बुरा है तो वो है सलामी बल्लेबाज़ गंभीर की कमी, तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में फॉर्म में चल रहे ओपनर गौतम गंभीर के बिना ही टीम इंडिया मैदान मे उतरेगा, जिन्होंने लगातार चार टेस्ट मैचों में सेंचुरी जड़ी हैं । टीम इंडिया के लिए राहुल ने भी सीरीज मे दो शतक लगाया है और सचिन के साथ साथ वीरू और युवी का बल्ला भी चल रहा है तो माहि के लिए गंभीर का ना रहना उतना चिंता का विषय नही होना चाहिए।

देखा जाए तो श्रीलंका के लिए
सीरीज का शुरुवात ही सबसे अछा था जब पहले टेस्ट के पहले ही दिन वो भारत के चार विक्केट सस्ते मे ले गए थे उसके बाद से अब तक वो कुछ खाश करते नही दिखे है और ना ही मुरली और मेंडिस ही कुछ खाश कर सके है। कुल मिला कर देखे तो तीसरे टेस्ट से पहले तक तो श्रीलंका का मनोबल गिरता ही दिख रहा है।




Read more...

Friday, May 15, 2009

लाइव स्कोर 46 आईपीएल मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब !


दिल्ली ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को कायम रखते हुए डेकन चार्जर्स पर रोमांचक जीत हाशिल की और उसके बाद के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है और वह 8 टीमों में 7वें स्थान पर चल रही है।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज का मैच करो या मरो वाला मैच है और यही नही सेमीफाइनल में जगह बनने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब को अपने बचे हुए तीनो मैच जितने ही होंगे। एक भी हार का सीधा सा मतलब ये होगा के वो सेमेफिनल की दौड़ से बाहर हो गए है।

दिल्ली डेयरडेविल्स के पास कप्तान वीरेंद्र सहवाग, डेविड वार्नर, एबी डिविलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश कार्तिक के रूप मजबूत बैटिंग ऑर्डर है, और वक्त आने पे सब ने रन भी बनाये है। दिल्ली डेयरडेविल्स की बैटिंग ऑर्डर को देखते हुए ये आसानी से कहा जा सकता है की किंग्स इलेवन के बॉलरों की एक बार फिर कड़ी परीक्षा होगी। किंग्स इलेवन पंजाब टीम को युवराज के अलावा दूसरे बल्लेबाजों से भी बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद होगी।


Read more...

Sunday, May 10, 2009

लाइव स्कोर ३८ आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बिच पोर्ट एलिजाबेथ से!


मुंबई इंडियंस अपने लगतार हार से परेशां और निराश है। एक और हार के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें ध्वस्त हो जायेंगे। मुंबई इंडियंस को जहां लगातार तीन हार के बाद एक अदद जीत का इंतजार मे है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स भी पिछले मैच को याद करते हुए अब की भी जीत के साथ पॉइंट टेबल के टॉप फॉर में पहुंचना चाहेंगे।

आईपीएल-2 खराब शुरुआत के बाद रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने भी अपनी जीत की लय पकड़ ली है और अन्तिम चार में जगह बनाने की दावेदार है। राजस्थान रॉयल्स के हाथों आखिरी मैच मे करारी हार के बावजूद भी नए कप्तान अनिल कुंबले की अगुआई वाली बेंगलुरु की टीम पॉइंट टेबल में पांचवें स्थान पर है।

सचिन तेंडुलकर अपनी टीम के सफल बल्लेबाजों की फेरहिस्त में शुमार हैं, जिन्होंने आठ मैचों में 32.28 की औसत से 226 रन बनाए हैं और उनसे ज्यदा उनके टीम के लिए जेपी डुमिनी (238) ने ही रन बनाये है। मगर हमें ये भी याद रखना चाहिए के आखिरी के 5 इनिंग्स मे सचिन ने महज 63 रन ही बनाये है जबकि पहले 3 इनिंग मे 163 रन बनाये थे।


Read more...

Tuesday, December 23, 2008

मोहाली टेस्ट ड्रॉ रहा , टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से जीत लिया!


मोहाली में चल रहा भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच आज बिना किसी नतीजे के ड्रॉ हो गया। दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज भी भारत के नाम रही। और मेहमान टीम को किसी भी मैच को जितने का मौका नही दिया। भारत ने दो टेस्ट मैच सीरीज का पहला मैच चेन्नै में 6 विकेट से मिली जीत से सीरीज पर फतह हासिल की। लगातार दुसरे टेस्ट सिरीज़ मे ‘ मैन ऑफ द सीरीज ’ का खिताब जहीर खान को मिला और दोनों पारियों में अछा स्कोर करने वाले गौतम गंभीर ‘ मैन ऑफ द मैच ’ से नवाजे गए। आज सुबह भारत की ओर से कल के नाबाद बल्लेबाज़ युवराज और गंभीर ने तेज शुरुआत करते हुए लंच से पहले टीम इंडिया को मेहमान टीम पे 360 रनों से अधिक की बढ़त दिलाई। फ़िर भी हमारे कप्तान और टीम को जीत से जायदा दोनों बल्लेबोजो का शतक बनने का मौका दिया और टीम इंडिया के कप्तान धोनी ने लंच के बाद भी बल्लेबाजी करना अछा समझा लेकिन लंच के बाद युवराज 86 रन पर रन आउट हो गए।

युवराज
ने अपनी इस आतिशी पारी में 6 चौके और 4 छक्के भी लगाये। भारतीय पारी का स्कोर आगे बढ़ाने उसके बाद ख़ुद कप्तान आए मगर कप्तान धोनी बिना खाता खोले पनेसर की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे । उसके बाद एक ही टेस्ट के दोनों और अपने चौथे टेस्ट शतक की तरफ बढ़ रहे गंभीर 3 रन से चूक गए।
भारत
का आखिरी स्कोर 251/7 रहा। जवाब में मेहमानों ने के लिए खेलना मुनासिब समझा और दिन के ख़तम होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान के 6 3 रन बनाये और टेस्ट ड्रॉ को करा लिया।

Read more...

Monday, December 22, 2008

मोहाली में भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन!


मोहाली में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी खेल खराब मौसम के कारण लगभग डेढ़ घंटे के विलंभ से शुरू हुआ। मैच शुरू होने के पहले सीजन में ही मेहमान टीम कुछ देर के अंदर ही 302 रनों पर सिमट गई। सुबह मेहमान टीम ने महज सात गेंदों के अंदर ही सिर्फ़ एक रन बनाये और अपने दो विकेट गंवा दिए थे। आज सुबह इंग्लैंड ने अपने आखिरी के 4 विकेट गंवा कर सिर्फ 20 रन ही बना सका।

भारत
ने अभी भी मेहमानों पर 285 रनों की लीड बना रखी है। आज की सुबह पूरी तरह भज्जी के नाम रही। हरभजन सिंह ने आज 3 विकेट लिया और इंग्लैंड की टीम को बढ़त घटाने नही दिया। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए ४ विकेट के नुकसान पर१२५ रन बना लिए हैं।

वीरेंदर सहवाग ने महज 17 रन बनाए और वो रन आउट हो गए। पिछली पारी की तरह वो अभी भी कुछ खाश कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाता खोले ही पविलिअन लौट गए थे। मगर पहली पारी मे शतक बनने वाले राहुल द्रविड़ फिर से असफल रहे और बिना खाता खोले ही वो भी वापस पविलिअन लौटे। उसके बाद पिच पर आए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी सिर्फ़ 5 रन बनाए और ऐंडरसन की गेंद आउट हो गए।

पिछली
पारी के शतक बनने वाले गंभीर ( 44 ) और युवराज सिंह (39) ने टीम इंडिया की बढ़त को और बढ़ाने मे लगे हैं। भारत ने अभी तक 285 रन की बढ़त ले ली है।

Read more...

Followers

Text

  ©Template by Dicas Blogger.