
दिल्ली ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को कायम रखते हुए डेकन चार्जर्स पर रोमांचक जीत हाशिल की और उसके बाद के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन चुकी है, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है और वह 8 टीमों में 7वें स्थान पर चल रही है।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आज का मैच करो या मरो वाला मैच है और यही नही सेमीफाइनल में जगह बनने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब को अपने बचे हुए तीनो मैच जितने ही होंगे। एक भी हार का सीधा सा मतलब ये होगा के वो सेमेफिनल की दौड़ से बाहर हो गए है।
दिल्ली डेयरडेविल्स के पास कप्तान वीरेंद्र सहवाग, डेविड वार्नर, एबी डिविलियर्स, तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश कार्तिक के रूप मजबूत बैटिंग ऑर्डर है, और वक्त आने पे सब ने रन भी बनाये है। दिल्ली डेयरडेविल्स की बैटिंग ऑर्डर को देखते हुए ये आसानी से कहा जा सकता है की किंग्स इलेवन के बॉलरों की एक बार फिर कड़ी परीक्षा होगी। किंग्स इलेवन पंजाब टीम को युवराज के अलावा दूसरे बल्लेबाजों से भी बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद होगी।
1 comments:
For More Traffic Share Your Links With http://www.Zaroorathai.com
Post a Comment